अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन से देश सहित प्रदेश में भी खुशी की लहर हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन देश सहित प्रदेश में भी मनाया जा रहा हैं। वहीं हिमाचल वासियों के लिए भी बड़े हर्ष की बात है कि हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता हैं। इसी बात की ख़ुशी में शनिवार को हमीरपुर में भाजपा की ओर से मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया हैं।
हमीरपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने एशियन गेम्स में उम्दा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने समस्त देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया हैं। हमने 100 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें 25 गोल्ड शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल वासियों के लिए भी बड़े हर्ष की बात है कि हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में कबड्डी टीम ने यह मुकाम हासिल किया हैं। भारत की महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर 100वां मेडल दिलवाया और यह गोल्ड मेडल था।
महिला कबड्डी का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। भारत ने इसे 26-24 से जीता। शनिवार की सुबह टीम इंडिया के लिए अच्छी रही। तीरंदाजी में भी दो गोल्ड मेडल मिले। इसके साथ-साथ एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल मिला हैं। बता दें कि 8 अक्तूबर को एशियन गेम्स का समापन होने जा रहा है जिसमें अभी और भी मेडल आने की उम्मीदें बरकरार हैं। वहीं, समस्त जिला भाजपा पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी बधाई दी हैं।
