संजु चौधरी, शिमला(TSN) : प्रदेश में आपदा के बाद पर्यटन गतिविधियों को शुरू करें पर्यटकों को हिमाचल की तरफ आकर्षित करने का प्रयास पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पर्यटन नगरी शिमला के जुन्गा में 12 से 15 अक्टूबर तक फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा हैं। इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए देश-विदेश के जाने-माने पैराग्लाइडर्स शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला जिला प्रशासन और पर्यटन विकास निगम को उम्मीद है कि इससे पर्यटक शिमला की ओर आकर्षित होंगे।
शिमला में जिला प्रशासन और होटल एसोसिएशन ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पर्यटकों से जुन्गा में इस साहसिक खेल को देखने की गुजारिश की हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक ने बताया कि इससे निश्चित रूप से पर्यटन को पंख लगेंगे। इससे पर्यटक शिमला में एक दो दिन से ज्यादा ठहरेंगे। उन्होंने कहा की सौ से ज्यादा खिलाड़ी इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि शिमला जिला में इस तरह की साइट्स हैं जहां खेलों को बढ़ावा दिया जा सकता हैं। इसके लिए जिला प्रशासन व पर्यटन निगम कार्य कर रहा हैं। इससे साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
