मंजूर पठान चंबा(TSN): नीति आयोग की सिफारिशों पर आकांक्षी जिला चंबा के दो खंडों को चिंहित किया गया हैं। इसमें तीसा और पांगी खंड शामिल हैं, जहां इन हर विभाग जागरूकता सप्ताह का आयोजन करेगा। इसी के तहत शनिवार को कृषि विभाग चंबा के सौजन्य से एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया, जहां काफी दूर दूर से किसान लोग इस किसान मेले में शामिल हुए। मेले में कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई और उन्हे आर्थिक रूप से कैसे मजबूत होना है इसके बारे में भी बताया गया।
बता दें की नीति आयोग ने चंबा जिला के दो खंडों को चुना हैं। इनमे एक तीसा और दूसरा पांगी शामिल हैं। अब इन खंडों को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा उसके किए सभी विभाग काम करेंगे ताकि इन दोनो खंडों को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके। इसको लेकर नीति आयोग ने भी सख्त निर्देश दिए है की 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई गतिविधियां करवाईं जाएगी और उनसे जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
वहीं चंबा के कृषि उप निदेशक कुलदीप धीमान का कहना है की नीति आयोग ने चंबा जिला के दो खंडों को चिन्हित किया है,उनमें एक तीसा दूसरा पांगी शामिल हैं। यहां सभी विभाग अपने स्तर पर लोगों को अपनी अपनी योजनाओं के तहत जागरूक करेंगे। आज कृषि विभाग ने एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जहां किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है, ताकि आने वाले समय में लोगों को दिक्कत ना हो सके ।
