चंबा,मंजूर पठान-: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri अपने एक दिवसीय दौरे पर Dalhousie पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 67.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया, जो क्षेत्र के पर्यटन स्थलों, सेना कैंपों, वायुसेना इकाइयों और स्थानीय आबादी की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने में मदद करेगी।
कार्यक्रम के दौरान डलहौजी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने भी उनका अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का औपचारिक शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन डलहौजी के विकास के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक समाप्त होगा और अब लोगों को दिन में दो समय नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन नगरी होने के कारण डलहौजी में पानी की मांग लगातार बढ़ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह योजनाएं तैयार की गई हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन, सेना और अन्य संस्थानों को भी पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।सरकार का दावा है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में डलहौजी की जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
