By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का हुआ आगाज… CM बोले जो कहा करके दिखाया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का हुआ आगाज… CM बोले जो कहा करके दिखाया
himachalNews

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का हुआ आगाज… CM बोले जो कहा करके दिखाया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/19 at 7:56 PM
Share

ऊना:राकेश (TSN)-हिमाचल सरकार की महिला कल्याण को समर्पित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में बुधवार को विधिवत आगाज हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए जिला की 7280 महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपये की दर से 3 महीने के 4500 रुपये प्रदान किए।

BJP पर महिलाओं के पैसे रोकने का आरोप

मुख्यमंत्री ने इस योजना में अड़ंगा डालने के आरोप भाजपा पर लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 3 महीने पहले ही इस गारंटी को अमली जामा पहनाने का प्रयास किया था,लेकिन भाजपा महिलाओं के इस अधिकार को रोकने के लिए चुनाव आयोग के पास जा पहुंची थी।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली और कुछ भी बोले बिना आगे बढ़ गए। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का हरोली के कांगड़ मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला ऊना की लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित की।

योजना के तहत दिए जाएंगे 1500-1500

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है।कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते 3 महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए गए। योजना के पहले चरण में जिला ऊना की 7280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस मौके पर योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती है यह उनकी सरकार ने साबित किया है। हालांकि भाजपा ने महिलाओं की इस राशि को रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मार्च महीने में ही इस योजना को लागू करने का पूरा प्लान तैयार कर दिया था लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग के पास जाकर महिलाओं के इस अधिकार को रोकने का काम किया।

डॉ राजेश शर्मा के आरोपों पर साधी चुप्पी

इस मौके पर देहरा से कांग्रेस के नेता और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरी तरह चुप्पी साध ली। डॉ राजेश के आरोपों पर मुख्यमंत्री बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।

TAGGED: Shimla Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Yojana
Chandrika June 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल पुलिस किसी भी विशेष राज्य के पर्यटको के साथ नहीं कर रही मार*पीट व दुर्यव्यहार
Next Article सीएम आवास पर सत्ताधारी दल के नेता को बंधक बनाकर अपनी बात मनवाना शर्मनाक : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?