संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब (NBDC) के सदस्य अनिल पठनीया ने सिविल हॉस्पिटल, नूरपुर में दाखिल सदवां निवासी इंदु बाला के लिए आपातकाल में O+ ब्लड डोनेट किया। संस्था अपने रक्तवीर का मानवता के प्रति उनके जज़्बे को सलाम व उनके स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना करती हैं। न कोई जान न कोई पहचान, इसे कहते हैं रक्तदान। इसी पेशेंट को एक यूनिट ब्लड बैंक से भी इश्यू करवाया गया हैं।
बता दे कि इंदु बाला पीएचसी सदवां के तहत आशा वर्कर के पद पर कार्यरत हैं और कोरोना काल में इन्होंने लोगों की बहुत सेवा की हैं। हमारे क्लब के सदस्य हर रोज आपातकाल में रक्तदान करते हैं।
