संजु चौधरी, शिमला:शिमला के मिडिल बाजार में शिवालय के समीप एक रेस्टोरेंट में शाम करीब 7:20 पर एक जोरदार धमाका हुआ है इस धमाके से जहां उक्त रेस्टोरेंट को काफी नुकसान हुआ है तो वहीं आसपास की दुकानों को भी काफी ज्यादा नुकसान इस धमाके की वजह से हुआ हैं। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है तो वहीं चार गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा हैं।
वह इस मामले को लेकर सरकार से जांच से करने की मांग भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा की ओर से की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस धमाके कि इतनी ज्यादा तीव्रता थी की स्कैंडल प्वाइंट से रानी झांसी पार्क तक इसके झटके महसूस किए गए। लोअर बाजार और रिपन तक भी इसके बड़े झटके महसूस किए गए हैं। धमाके की वजह से मिडल बाजार कि 5 से 7 दुकानें ध्वस्त हो गई और कई लोग जख्मी हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की उचित जांच होनी चाहिए और सरकार को इस प्रकरण के ऊपर एक कमेटी का गठन करना चाहिए और उसकी रिपोर्ट पर कठोर से कठोर एक्शन लेना चाहिए। जो दुकानें ध्वस्त हुई हैं, उनको तुरंत राहत प्रदान करने का कार्य करना चाहिए और जो लोग इस हादसे की शिकार हुए हैं उनको भी उचित मुआवजा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मौके पर पुलिस प्रशासन , अग्निशमन और हेल्थ डिपार्टमेंट ने तेजी से कार्य किया हैं।
