संजु चौधरी, शिमला(TSN): धनतेरस के दिन सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को राजधानी के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में सुबह से ही लोग कांसे के बर्तन सहित सोने और चांदी की खरीदारी करते देखे गए। दीपावली से आने वाले इस धनतेरस पर्व के दिन मान्यता हैं कि इस दिन खरीदारी को शुभ माना जाता हैं। आपदा के बाद भी लोगों में खरीदारी के लिए उत्साह देखा गया।
धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता हैं, ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं।धनतेरस में खरीदारी का शुभ मूहर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 से 11 नवंबर सुबह तक हैं।
धनतेरस पर खरीदारी करने आई दीपिका ने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली है और उसे शिमला में धनतेरस मनाने का मौका मिला हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन खरीदारी का विशेष महत्व हैं। किबजो पुरानी परंपराएं हैं वह आज भी वह बनी हुई हैं और इस शुभ दिन पर वह कांसे के बर्तन खरीदने आई हैं।
वहीं कारोबारियों ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के बाद भी लोगों में त्योहारों के प्रति खासा उत्साह हैं। लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इस दिन सोना चांदी के गहनों के साथ सिक्कों व कांसे के बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना गया हैं। लोग खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी पुरानी परंपराएं जिंदा है और लोग कांसे का बर्तन अवश्य खरीद रहे हैं। वहीं चांदी के सिक्कों की भी काफी डिमांड हैं।
