By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CPS राम कुमार के बयान पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिया ये जवाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CPS राम कुमार के बयान पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिया ये जवाब
himachalpolitical

CPS राम कुमार के बयान पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिया ये जवाब

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/13 at 5:31 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अब तक की बरसात में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र को अधिक नुकसान नहीं हुआ है.उन्होंने कहा कि बीते रोज ऊना में हुई भारी बारिश से औद्योगिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है उन्होंने कहा कि अब तक औद्योगिक क्षेत्र को 100 करोड़ के नुकसान का अनुमान है.उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बरसात से बड़ा नुकसान हुआ है.उन्होंने कहा कि बरसात से अब तक प्रदेश को हजार करोड़ का नुकसान हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि केंद्र से उन्हें मदद मिलेगी.

बरसात से औद्योगिक क्षेत्र को अब तक 100 करोड़ के नुकसान का अनुमान.केंद्र से मदद की उम्मीद :

इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है.उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश की आर्थिक स्थिति आज ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने विरासत में उन्हें कर्ज और 11 हज़ार करोड़ की देनदारी दी है.इसके बावजूद सरकार ने प्रदेश में विकास को गति दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश सरकार कड़े फैसला ले रही है. ग्रामीण इलाकों में ₹100 पानी के बिल को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ₹50 प्रति कनेक्शन पहले ही लिए जाते थे. उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव से 3 महीने पहले इसको खत्म कर दिया था जिसको प्रदेश सरकार ने पुन बहाल किया है. केवल साधन संपन्न लोगों से बिल लिया जा रहा है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

केवल जानकारी को किया है दुरुस्त

वहीं बीते दिनों हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी बसों में पुलिस को मिलने वाली मुफ्त यात्रा की सुविधा बंद करने का फैसला लिया.इसके बाद प्रदेश सरकार के CPS राम कुमार सोशल मीडिया के ज़रिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की जानकारी दुरुस्त करते नजर आए.दोनों के बिच खींचतान की खबरों के बीच अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान सामने आया है.उन्होंने कहा कि पुलिस को लेकर लिया गया फैसला उनका नहीं है.उन्होंने कहा की फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल ने लिया और मंत्रिमंडल के बिहाफ पर उन्होंने मीडिया में फैसला सुनाया.उद्योग मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी जिसे उन्होंने ठीक किया है.हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पुलिस एसोसिएशन के लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है. मुख्यमंत्री ने भी इस फैसले पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया है.

TAGGED: Shimla Industry Minister Harsh Vardhan Chauhan
Chandrika August 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात.. राज्य में बैंकिंग विकास पर की चर्चा
Next Article जयराम ठाकुर ने बलीचौकी में तिरंगा यात्रा से किया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?