By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योग मंत्री बोले..उद्योगों में हिमाचली लोगों को रोजगार न देने पर होगी जांच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योग मंत्री बोले..उद्योगों में हिमाचली लोगों को रोजगार न देने पर होगी जांच
himachalpolitical

उद्योग मंत्री बोले..उद्योगों में हिमाचली लोगों को रोजगार न देने पर होगी जांच

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/10/02 at 10:38 AM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- रविवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शोघी पहुंचे । जहां उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बिजनेस प्रमोशन सेंटर का लोकार्पण किया । इस मौके पर हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल के उद्योगों में हिमाचली लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही और साथ ही राहत पैकेज के बहाने विपक्ष पर भी निशाना साधा ।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज शोघी इंडस्ट्रियल एरिया में बिजनेस प्रमोशन सेंटर की शुरुआत हुई है । उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र में भी ऐसे बिजनेस प्रमोशन सेंटर खोले जाएंगे । इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल में लगे उद्योगों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के सवाल पर कहा कि प्रदेश के उद्योगों में 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार जांच भी करेगी कि क्या इन उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जा रही है या नहीं ।

राहत पैकेज के बहाने हर्षवर्धन का विपक्ष पर वार

वहीं प्रदेश सरकार की ओर से आपदा को लेकर की गई राहत पैकेज की घोषणा पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की तारीफ की तो विपक्ष पर भी ह+मला बोला । उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राहत पैकेज के बहाने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने रिसोर्सेज को मोबिलाइज करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 4500 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है जो एक सराहनी कदम है,लेकिन ऐसे आपदा के बाद भी केंद्र की ओर से कोई बड़ी आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं मिली. उन्होंने कहा वहीं जब विधानसभा मानसून सत्र के दौरान आपदा से हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग पर रेजोल्यूशन लाया गया तो विपक्ष के नेता और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने इसका भी विरोध किया जो बेहद दुखद है ।

राजधानी शिमला पर बढ़ रहा जनसंख्या का बोझ

वहीं इस दौरान प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजधानी शिमला पर बढ़ते जनसंख्या के बोझ और इसके डी कंजेशन की बात कही ।पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला की 20 हज़ार लोगों के हिसाब से बसाया गया था, लेकिन आज इसकी जनसंख्या इससे कहीं ज्यादा है । विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ऐसे में शहर से जनसंख्या को डिसेंट्रलाइज करने की जरूरत है और शिमला शहर के आसपास के इलाकों को विकसित करना होगा ।वहीं विक्रमादित्य सिंह ने इसी मसले से जुड़े जाठिया देवी को शहर के रूप में विकसित करने के सवाल पर कहा कि इसके विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है, जिसमें सभी विभागों का सहयोग जरूरी है और सभी संबधित विभाग साथ आ भी रहे हैं ।उन्होंने कहा कि इसको लेकर काम चल रहा है, लेकिन यह एक लंबी प्रक्रिया है और आने वाले 10 से 15 सालों में इसको विकसित किया जा सकता है ।

TAGGED: Shimla Industry Minister Harsh Vardhan Chauhan inaugurates Business Promotion Center
Chandrika October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीपल रिपब्लिक ऑफ चाइना की 74वीं स्थापना वर्षगांठ पर चीन के खिलाफ़ तिब्बतियों का प्रदर्शन
Next Article डल झील में चलाया गया स्वच्छता अभियान,स्कूली बच्चों ने भी दिया साथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?