संजीव महाजन,नूरपुर : प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी नेता चुनावी प्रचार-प्रसार में जुट गए है।जनसभा ओर रैलियों का दौर भी प्रदेश में खूब चल रहा है। वहीं नूरपुर में कांग्रेस नेता अजय महाजन का चुनावी प्रचार भी जोर शोर से चल रहा है। आज पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने जन सवांद कार्यक्रम के तहत भडवार पंचायत व खज्जिया में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान युवाओं ने पूर्व विधायक अजय महाजन का गर्मजोशी से मोटरसाइकिल पर रैली निकाल कर स्वागत किया ।
जनसभा में पूर्व विधायक ने भाजपा के नूरपूर के विधायक व भाजपा नेता रणवीर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों एक है लोगों को अलग-अलग होने का धोखा दे रहे है। अजय महाजन ने कहा कि में भडवार पंचायत का ऋणी रहूंगा क्योंकि जिस तरह इन्होंने मेरा साथ मुझे आशीर्वाद दिया है मैं इनके ऋण को चुकाने की कोशिश करुंगा।
अजय महाजन ने कहा नूरपुर बहुत से मुद्दे हैं पर सबसे बड़ा मुद्दा फोरलेन का है। फोरलेन प्रभावितों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है। नूरपुर में विकास कम घोषणाएं ज्यादा हुई है। लोग बिजली,पानी की समास्या को लेकर परेशान है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के चलते सभी लोगों का बुरा हाल है। अच्छे दिनों को देखने के लिए लोग तरसते रहे है। वही प्रदेश की भाजपा सरकार भी प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। ऐसे में उन्हें भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत दर्ज कर लोगों से किए गए वादे पूरा करेगी। इस जनसभा में पंचायत प्रधान , पूर्व प्रधान ओर आसपास के प्रधान व पंचायतों के लोग भारी संख्या कांग्रेस समर्थक शामिल रहे।
