By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गरीब लंबे इंतजार में ओर चहेतों के आ गए अच्छे दिन: कैप्टन संजय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > गरीब लंबे इंतजार में ओर चहेतों के आ गए अच्छे दिन: कैप्टन संजय
himachalpoliticalpolitical

गरीब लंबे इंतजार में ओर चहेतों के आ गए अच्छे दिन: कैप्टन संजय

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/14 at 5:15 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: जसवां-परागपुर क्षेत्र में गरीब अपनी गुरबत को दूर करने के लिए लंबे इंतजार में रहे, लेकिन इसी बीच चहितों के अच्छे दिन आ गए। क्षेत्र का गरीब वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है, लेकिन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को फिर से सब्जबाग उन लाेगों की ओर से दिखाए जा रहे हैं, जोकि पिछले वर्षों में सत्ता के नशे में चूर रहे है। यह बात कैप्टन संजय ने आज क्षेत्र की सेहरी पंचायत में आयोजित 51वें महायज्ञ में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कही।

पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र में अंहकार से नहीं संत भाव से काम करने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र की समस्याओं के हल को को लेकर हो रही देरी के बारे में नेताओं के पास विपक्ष में रहना हुआ करता था, लेकिन अबकी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने उत्तरदायित्व से किसी भी हाल में नहीं बच सकते। सत्ता में रहते हुए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका क्या योगदान रहा, इसकी सार्वजनिक रूप से बहस होनी चाहिए।

संजय ने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि पिछले वर्षों में कई प्राइमरी स्कूल एकमात्र शिक्षक के सहारे चलते रहे। क्षेत्र के कॉलेजों में पूरा स्टॉफ क्यों उपलब्ध नहीं हो पाया। पराशर ने कहा कि रोजगार को लेकर किसी से जबाव देते नहीं बन रहा है, लेकिन ऐसे ज्वलंत प्रश्नाें को टालने का मतलब यही है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।

पराशर ने कहा कि आवास योजना के तहत मिलने वाले मकानों की प्रतीक्षा में एक अरसा बीत गया है और ऐसा लग रहा है, जैसे गरीबाें की एक तरह से परीक्षा ली जा रही है। संजय ने कहा कि हमें इक्कीसवीं में प्रवेश किए हुए भी जमाना बीत गया है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए अब भी तरसना पड़ रहा है। पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है और बड़े सपने देखकर उन्हें हकीकत तक लेकर जाना है। जसवां–परागपुर में मेडीकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, हर वर्ष पांच हजार युवाओं को रोजगार, क्षेत्र में हर साल 800 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में संपर्क सड़क मार्गों का निर्माण, हर पंचायत में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, शिक्षा के क्षेत्र में कालॅजों में सांइस विषय की कक्षाएं शुरू करवाना व पूरा स्टाफ उपलब्ध करवाना और कृषि व पशु पालन को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करना उनके संकल्पों में प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा नारी सशक्तकीरण, गरीबी उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक तरीके से कार्य करेंगे।महायज्ञ में क्षेत्र के दो सौ से ज्यादा परिवारों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं।

TAGGED: Captain Sanjay, good days
admin October 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनता समझदार, कांग्रेस को चुनेंगे तो होगा विकास, BJP आई तो फिर करेगी भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी
Next Article भाजपा के शासनकाल में बढ़ी महंगाई व बेरोजगारी: अजय महाजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?