मंडी/परी शर्मा: 24 सिंतबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली को लेकर पड्डल मैदान तैयार है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया कि 24 सिंतबर को प्रधानमंत्री युवाओ को सबोधित करेगे। सुर्या ने कहा कि कल की रैली में एक लाख 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता डिजिटल रूप से पंजीकृत होकर इस रैली में भाग ले रहे है। मंहगाई पर बोलते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश के इतिहास में एफडीआई जितना भी भारत में आ रहा है वो नरेंद्र मोदी की वजह से आ रहा है। पांच साल से केंद्र सरकार आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए 100 लाख करोड़ रुपयें का खर्चा कर रही है। उन्होने माना कि कोरोना के बाद देश में मंहगाई बढ़ी है और अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं, भारत तोड़ो यात्रा
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि लगभग 50 साल तक कांग्रेस ने हिमाचल ने राज किया है , लेकिन युवाओं के लिए कोई योजना नही थी। जब से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी है युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। उन्होने भारत जोड़ो यात्रा पर वार करते हुए कहा कि ये राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नही भारत तोड़ो यात्रा है। जिस दिन से ये यात्रा शुरू हुई राहुल गांधी ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिए कहा कि मेरी लड़ाई राजनीतिक पार्टी से नही है इंडियन स्टेट से है। केरला में आरएसएस कार्यकर्ताओ को मारा जा रहा है। उन्होने ये भी कहा कि राहुल गांधी पिछले 20-30 सालों से युवा नेता है।
