नूरपुर (संजीव महाजन): नूरपुर उपमंडल के तहत आने वाले कंडवाल बैरियर पर कुछ समय पहले हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत होने के बाद अब इस हादसे में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया की 6 अगस्त को राजा का बाग निवासी तिलक राज अपनी बाइक पर जा रहा था तभी कंडवाल बैरियर के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में तिलक राज को गंभीर चोटे आई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन तिलक राज की गुरुवार को मृत्यु हो गई। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे के दोषी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है गया है विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
