By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 25 की बजाय अब 75 किलोमीटर का हुआ कुल्लू के शाक्टी मरोड़ का सफर..बरसात में बह गए पुल और रास्ते
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 25 की बजाय अब 75 किलोमीटर का हुआ कुल्लू के शाक्टी मरोड़ का सफर..बरसात में बह गए पुल और रास्ते
himachalNews

25 की बजाय अब 75 किलोमीटर का हुआ कुल्लू के शाक्टी मरोड़ का सफर..बरसात में बह गए पुल और रास्ते

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/28 at 5:24 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में बीते दिनों में बारिश व बाढ़ के चलते जहां कहीं सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। तो वही गाड़ा पारली पंचायत के अधिकतर गांवों का संपर्क कट गया है। बाढ़ के कारण पैदल रास्ते भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसके चलते ग्रामीणों का अब अपने गांव से निकलना ही मुश्किल हो गया है गाड़ा पारली पंचायत के अगर बात करें तो यहां पर शाक्टी, मरोड़ और शूगाड़ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। ऐसे में 2 दिन पैदल चलकर ग्रामीणों का एक दल ढालपुर पहुंचा और उन्होंने जिला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवाया।

ग्रामीणों ने आशुतोष को अवगत करवाया की पहले ही सड़क मार्ग से शाक्टी, मरोड़ पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लेकिन अब वह पूरा रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते अब उन्हें 25 की बजाय 75 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है और इस सफर को पूरा करने के लिए उन्हें 2 दिन लग रहे हैं। वही अभी स्कूल में छुट्टियां हैं लेकिन स्कूल खुलने के बाद बच्चे किस तरह से अपने स्कूल जाएंगे। यह भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

पहाड़ी के खतरनाक रास्तों को 2 दिन में पार कर रहे ग्रामीण

गाड़ा पारली पंचायत के पूर्व प्रधान भागचंद का कहना है कि पैदल रास्तों के साथ-साथ नालों पर जो पुल बने हुए थे वह सब बह गए हैं। वही इस बारे जिला प्रशासन से भी आग्रह किया गया है कि वे यहां पर जल्द से जल्द अस्थाई पुलों की व्यवस्था करें और पैदल रास्ते का भी निर्माण करें। ताकि शाकटी, मरोड़ और शुगाड के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।ढालपुर पहुंची गाड़ा पारली पंचायत की प्रधान यमुना देवी ने बताया कि तीनों गांव तक पहुंचने के लिए कोई भी रास्ता नहीं बचा है। पहाड़ी के खतरनाक रास्तों को पार कर ग्रामीण अपने राशन व अन्य सामान को लेने के लिए सैंज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डीसी कुल्लू के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि नालों पर झूला पुल की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन पैदल रास्ते बनाने में भी अभी काफी समय लगेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि यहां पर घोड़ों के माध्यम से राशन भेजने की व्यवस्था की जाए। ताकि ग्रामीणों को बरसात के इस मौसम में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

TAGGED: Kullu The journey of Shakti Marod
Chandrika July 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में सरकार असफ़ल, अपराधियों के बढ़ रहे हौसलें: भाजपा
Next Article गुज्जर समुदाय का 5% कोटा सुरक्षित रखने की मांग..हाटी समुदाय को अलग से दिया जाए कोटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?