By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल पुलिस की जगह आज से बीबीएमबी की सुरक्षा CISF के हाथों में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल पुलिस की जगह आज से बीबीएमबी की सुरक्षा CISF के हाथों में
himachalNews

हिमाचल पुलिस की जगह आज से बीबीएमबी की सुरक्षा CISF के हाथों में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/29 at 10:44 AM
Share

शिमला,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल पुलिस द्वारा चार दशकों तक प्रदेश में बीबीएमबी के पावर प्रोजेक्टों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के बाद अब सुरक्षा की कमान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के हवाले रहेगी।आज से बीबीएमबी के इन प्रोजेक्ट में सुरक्षा की कमान सीआईएसएफ संभालती हुई नजर आएगी। केंद्र सरकार के द्वारा सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था संभालने को लेकर सीआईएसएफ को तैनात करने के आदेश दिये है।जिसके बाद सीआईएसएफ ने बीएसएल परियोजना प्रबंधन को सुरक्षा विंग के 235 पदों के लिए प्रति व्यक्ति 2 लाख 65 हजार 500 रुपए के हिसाब से 6 करोड़ 23 लाख, 92 हजार 500 रुपए सुरक्षा जमा राशि के रूप में जमा करवाने के साथ ही बीएसएल परियोजना में बल की तैनाती और जवानों के लिए आवास (परिवार और एकल), परिवहन,संचार उपकरण,सुरक्षा गैजेट सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने को कहा था। कार्रवाई पूरा होने के बाद परियोजना की सुरक्षा आज रविवार 29 सितंबर को सीआईएसएफ की बीबीएमबी यूनिट को बीएसएल स्कूल सुंदरनगर में एक भव्य इंडक्शन समारोह के बाद सौंपी जायेगी।

मंडी के पंडोह से लेकर नंगल तक सीआईएसएफ के जिम्मे सुरक्षा:

सीआईएसएफ बल आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मंडी से पंडोह डैम से लेकर नंगल डैम तक सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ संभालती हुई नजर आएगी।जिसमें पंडोह डैम बग्गी टनल, बग्गी से सुंदरनगर तक टेल कंट्रोल, ड्रेजर, जलाशय से लेकर पुंघ टनल और सलापड़ में पावर हाउस व नंगल डैम शामिल है।बता दें कि 990 मेगावाट की बीएसएल परियोजना के सलापड़ स्थित पावर हाउस में बिजली बनाने के लिए टरबाइनों तक ब्यास का पानी पहुंचाया जाता है। इसके लिए पंडोह में ब्यास नदी पर बांध बनाया गया है। जहां से बग्गी तक 12 किलोमीटर भूमिगत टनलों के माध्यम से और वहां से 13 किलोमीटर लंबी खुली नहर के माध्यम से सुंदरनगर जलाशय तक ब्यास का पानी पहुंचता है।यहां जलाशय में पानी का भंडारण करने के बाद मांग अनुसार पानी सलापड़ में डेहर पावर हाउस तक पहुंचाने के लिए 13 किलोमीटर लंबी टनल बनाई गई है। डैहर से यह पानी सीधे नंगल डैम के लिए भेज दिया जाता है।बीबीएमबी मुख्य अभियंता ई.अरुण सिदाना ने बताया कि बीएसएल परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब सीआईएसएफ देखेगी।रविवार 29 सितंबर यानी आज से को सीआईएसएफ विधिवत तौर पर सुरक्षा का कार्यभार संभालेगी।

TAGGED: Mandi BBMB Power Project
Chandrika September 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रिज पर लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह प्रतिमा…नगर निगम की बैठक में हुआ फैसला
Next Article व्यवसायिक शिक्षकों का सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम..MOU से कंपनी को बाहर करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?