शिमला,25 नवंबर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस की जन विरोधी और विकास विरोधी सोच है।जो देश को आगे बढ़ाने की बजाय लड़ाने और बांटने की राजनीति करती है।कई बार देश के मतदाताओं द्वारा कांग्रेस को नकार दिए जाने के बाद भी कांग्रेस के नेता और कांग्रेस नीत सरकारों में बैठे लोग भी जनमत को स्वीकार करने की बजाय अनर्गल बयानबाजी करते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री के लिए एक संकेत है जिसे समझ कर जनहित में काम करने की बजाय वे ईवीएम,जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।इससे हिमाचल प्रदेश का भला होने वाला नहीं है।जयराम ठाकुर ने कहा की सरकार अब इधर-उधर की बात करने की बजाय हिमाचल प्रदेश के लोगों से किए गए वादों को पूरा करें।2 साल से लटकी भर्तियों के परिणाम जारी करें।नई भर्तियां निकाले और उन्हें जल्द से जल्द भरे।स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक के बंटाधार को रोके और भ्रष्टाचार के बजाय जनहित के कामों को प्राथमिकता दे।ईवीएम को दोष देने से बाज आए। क्योंकि कांग्रेस को देश ने नकार दिया है।
