अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हर घर तिंरगा मुहीम के तहत लोगों द्वारा अपने घरों पर लगाए गए तिरंगे झंडे को अभी तक न उतारने और उसके अनजाने में ही हो रहे अपमान को लेकर हमीरपुर जिला के प्रमुख समाजसेवी एवं उपभोक्ता संगठन के मुख्य संरक्षक एडवोकेट सुशील शर्मा ने लोगों को सचेेत किया हैं।
सोमवार हमीरपुर में एडवोकेट सुशील शर्मा ने कहा कि गत वर्ष 15 अगस्त को देश भर में हर घर झंडा मुहिम चलाई गई थी, जिसके चलते बहुत से लोगों ने अपने घरों की छतों पर देश आन के प्रतीक तिरंगेे को लगाया था, लेकिन देखने में आ रहा है कि इतने महीने बीत जाने के उपरांत भी लोेगों ने तिरेंगे को ससम्मान उतारा नहीं हैं। कई जगह फटे हुए और पुराने हो चुके झंडे देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनजाने में ही लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं जबकि तिरंगा हमारी देश की अस्मिता से जुडा हुआ है तथा इसका सम्मान करना हम सबका फर्ज हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से तिरंगे को ससम्मान उतार दें।
