चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर आठ चरणों में चली प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के बाद सलूणी विकास खंड में करीब 9 हजार पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है। अब इन परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी आर्थिक स्थिति और समस्याओं की जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से दिलाया जा सके। सलूणी के खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने बताया कि 10, 11 और 12 अगस्त को अलग-अलग जोन में पात्र परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सलूणी विकास खंड में बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने इन परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह के अनुसार, आठ चरणों में हुई प्रक्रिया के बाद विकास खंड में करीब 9 हजार पात्र परिवारों को जोड़ा गया है।इन परिवारों के साथ 10, 11 और 12 अगस्त को अलग-अलग क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के साथ-साथ उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र परिवार सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें। संवाद के दौरान परिवारों को उनके लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्रता के आधार पर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह ने कहा कि इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जमीनी स्तर पर परिवारों की वास्तविक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी और जरूरत के अनुसार उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
