संजु चौधरी, शिमला: शिमला में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। यह संगोष्ठी महाराष्ट्र के कला व वाणिज्य महाविद्यालय अक्कलकुवा के “समीधा -शब्द संस्कृति मंच” की ओर से हिमाचल कला, संस्कृति व भाषा अकादमी के सहयोग से आयोजित की जा रही हैं। इस दो दिवसीय संगोष्ठी में देश विदेश के वक्ता ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से “21वीं सदी में श्रीमद्भागवत गीता की प्रासंगिकता” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित हो रही इस संगोष्ठी में देशभर के वक्ताओं सहित विदेशों से भी विचारक अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
संगोष्ठी की आयोजक डॉ.कविता देवी ने बताया कि आज के समाज में लोग गीता की प्रासंगिकता को भूलते जा रहे हैं और युवाओं को संस्कृति और धार्मिकता से जोड़ने की जरूरत हैं। आज युवा वर्ग अपनी संस्कृति से दूर होता जा रहा है इसलिए भगवत गीता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जरूरी हैं।
