हमीरपुर, अरविंद -भगवान दास शास्त्री सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान चुने गए हैं बुधवार को टाउन हॉल में जिला प्रशासन की निगरानी में इस संस्था के पहली बार चुनाव करवाएंगे जिसमें भगवान दास शास्त्री को 164 वोट पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी तेजनाथ तेज को 59 वोट मिले। पिछले 25 सालों से शहर के सीनियर सिटीजन द्वारा चलाई जा रही यह संस्था रोजाना हमीरपुर अस्पताल में सैकड़ो मरीज और उनके परिजनों को तीन टाइम का निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाती है।
कुछ समय पहले भी संस्था से ही जुड़े कुछ लोगों ने किसके कामकाज और चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए थे जिसके बाद प्रशासन की निगरानी में इसके चुनाव करवाने का फैसला लिया गया। सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर की संस्था पूरे प्रदेश में अपने सेवा भाव से निस्वार्थ किया जा रहे काम को लेकर एक मिसाल बनी हुई है। भगवान दास शास्त्री प्रधान चुने गए हैं जबकि उनके साथ जो 7 सदस्य पैनल बना है उसमें प्रकाश चंद कैप्टन रमेश चंद राकेश पुरी कुलदीप कुमार रामलाल भारद्वाज और मिलाप चंद शामिल है जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान भगवान दास शास्त्री ने कहा कि संस्था पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से अस्पताल में मरीज और दूसरे लोगों की सेवा में कार्यरत है सब लोगों को साथ लेकर संस्था में काम किया जाता है।
