नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेला इस बार 11 से 15 नवंबर तक मनाया जा रहा है।मेले के आयोजन को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों के व्यापारी हिस्सा ले रहे है।रविवार को शुरू हुई प्लॉट आवंटन प्रक्रिया देर शाम तक चली जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे।
मेला क्षेत्र में बनाए गए 346 प्लॉट
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया यहां आमदनी का सबसे मुख्य जरिया रहता है।उन्होंने कहा कि प्लॉट आवंटन के लिए तहसीलदार दादाहु की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है और यहां कुल 346 प्लॉट मेला क्षेत्र में बनाए गए हैं जिसमें से 111 प्लॉट बोली के जरिए पहले दिन व्यापारियों ने खरीद लिए हैं और अच्छा रिस्पांस प्रशासन को मिल रहा है।
SDM ने कहा कि प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश विभिन्न जिलों की व्यापारी हिस्सा ले रहे है।अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर जिला प्रशासन की तैयारीयां यहाँ दो माह पहले ही शुरू हो चुकी है।
