By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री…विपक्ष के आरोपों का दिया ये जवाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री…विपक्ष के आरोपों का दिया ये जवाब
himachalpolitical

बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री…विपक्ष के आरोपों का दिया ये जवाब

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/04 at 3:36 PM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ज़िला हमीरपुर बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे।नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा जिला प्रशासन ने स्वागत किया.इस मौके पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत समारोह के दौरान सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद भी मौजूद रहे ।

अमतर हेलीपैड पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आज शिमला में मंत्रियों के साथ मंडे मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसके चलते हुए देरी से पहुंचे हैं.उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान सभी मंत्रियों से आगामी बजट के लिए उनसे अपने सुझाव मांगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी बजट की रूपरेखा व सरकार द्वारा की गई घोषणों को अमलीजामा पहनाया जाने पर काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान अभी तक पांच गारंटी पूरी कर दी हैं और अन्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा.उन्होंने कहा कि भाजपा की आंतरिक कलह के चलते नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेता झूठी बयान बाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा एक महीने में अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन का भुगतान किया है लेकिन भाजपा इस पर कुछ नहीं बोल पा रही है ।

सांसद अनुराग ठाकुर के आरोपों पर किया पलटवार

सांसद अनुराग ठाकुर के कांग्रेस पार्टी के द्वारा सरकार सही ढंग से नहीं चलाए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 साल पुराने व्यवस्था को ठीक करने में समय लगता है और प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुका है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनकर रहेगा जिसके लिए प्रदेश सरकार कदम उठा रही है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर खुद वित्तराज्य मंत्री रह चुके हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था कितनी सुधरी है ।उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में शिक्षा व स्वास्थ्य में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग पूरी तरह गिरी थी जिसे अब सुधरने पर काम किया जा रहा है ।

एक माह में दो बार कर्मचारियों को अधिकारियों को दिया वेतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में आंतरिक कलह चरम पर पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के साथ प्रधानमंत्री को गुमराह करने के लिए झूठी बयानबाजी की जा रहे हैं,जिसके चलते प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में भी हिमाचल सरकार के ऊपर गलत टिप्पणी की हिमाचल सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है.जिसमें एक माह में दो बार कर्मचारियों को अधिकारियों को वेतन दिया है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने असलियत जानने के बाद अपना ट्विटर भी डिलीट करवाया ।

TAGGED: Hamirpur Badsar and Nadaun reached assembly constituency tour Chief Minister
Chandrika November 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका मेला 11 से.. प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू
Next Article बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए पशुपालन विभाग ने मांगा फंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?