By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर के माइनिंग प्रोजेक्ट से प्राप्त धनराशि के मनमर्जी से उपयोग करने पर की जाए जांच-रामलाल ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर के माइनिंग प्रोजेक्ट से प्राप्त धनराशि के मनमर्जी से उपयोग करने पर की जाए जांच-रामलाल ठाकुर
himachalpolitical

बिलासपुर के माइनिंग प्रोजेक्ट से प्राप्त धनराशि के मनमर्जी से उपयोग करने पर की जाए जांच-रामलाल ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/30 at 10:58 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर जिले के माइनिंग प्रोजेक्ट से प्राप्त धनराशि के मनमर्जी से उपयोग किए जाने पर जांच की मांग की है । उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना यह है कि यह राशि संबंधित काम पर व्यय नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि इस दुरुपयोग के विषय को में आंकड़ों सहित मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में प्रभावित गांव के लोगों के साथ अन्याय ना हो ।

रामलाल ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों को ही इस खनन राशि का लाभ देने के लिए किया गया। संशोधन इसलिए किया गया था ताकि स्थानीय लोगों को खनन के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी व अन्य कठिनाइयों के निराकरण के लिए मुवावजे के रूप में धन राशि प्राप्त हो सके । उन्होने कहा कि यह राशि उस क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों , सड़कों , स्कूलों , पशु औषधालयों आदि विकास कार्यों व आपदाओं आदि पर व्यय की जानी प्रस्तावित थी।

रामलाल ठाकुर का आरोप था कि पिछले वर्ष बरमाणा ए सी सी और अल्ट्रा सीमेंट खनन क्षेत्र आदि के बदले में बिलासपुर के जिलाधीश को 3 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसे उन्होने जिला के 44 कथित विकास योजनाओं पर व्यय करने की बात कही थी। लेकिन वास्तविकता यह है कि इस राशि का अधिकांशतया नियम-कानून का उल्लंघन करके चुनाव के समय कथित दुरुपयोग किया गया है और स्थानीय लोगों से अन्याय किया गया , जिस पर अंकुश लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है।ठाकुर ने कहा कि कानून के अनुसार इस राशि के सदुपयोग के लिए संबन्धित जिलाधीश की अध्यक्षता में एक 17 सदस्य समिति का निर्माण होता है जो खनन से प्राप्त राशि को खनन क्षेत्र की 3 किलो मीटर आकाशीय और 10 किलोमीटर सड़क दूरी में आने वाले सभी गांवों के विकास पर ही व्यय की जा सकती है । उनका कहना था कि किन्तु अधिकांशतया यह पाया गया है कि इस राशि का अन्यत्र स्थानों व कार्यों पर दुरुपयोग किया जाना आम बात बन गई है । जिस कारण खनन से कुप्रभावित हो रहे हजारों लोगों को तो इस खनन राशि का कोई लाभ नहीं मिल रहा। बल्कि अपने राजनैतिक प्रभाव का दुरुपयोग करके अन्य लोग इस खनन राशि का लाभ उठा रहे हैं । पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के प्रवक्ता संदीप संख्यान भी उपस्थित रहे ।

TAGGED: Bilaspur congress senior leader
Chandrika March 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मां ब्रजेश्वरी हर लेती हैं क्षेत्र पर आने वाले सब कष्ट, भविष्य की घटनाओं को लेकर पहले ही मिल जाती हैं जानकारी
Next Article धर्मपुर में जिलास्तरीय मनसा देवी मेले में नूरा सिस्टर्स को बुलाने पर हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?