By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडयाली बोली व मंडी कलम चित्रकला की झलक के साथ देवी देवताओं को भेजा जाएगा मेले का निमंत्रण पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडयाली बोली व मंडी कलम चित्रकला की झलक के साथ देवी देवताओं को भेजा जाएगा मेले का निमंत्रण पत्र
himachalNews

मंडयाली बोली व मंडी कलम चित्रकला की झलक के साथ देवी देवताओं को भेजा जाएगा मेले का निमंत्रण पत्र

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2025/02/03 at 6:46 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-देश की सांस्कृतिक राजधानी छोटी काशी मंडी में 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए देवी देतवाओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र में इस बार मंडयाली बोली के साथ पहाड़ी चित्रकला मंडी कलम की झलक भी देखने को मिल रही है।सोमवार को मंडयाली बोली के शब्दों के साथ 16वीं शताब्दी से लेकर 18वीं शताब्दी तक प्रचलित मंडी कलम शैली पहाड़ी लघु चित्रकला श्रृंखला के अनुरूप आर्ट वर्क के साथ प्रकाशित निमंत्रण-पत्र को उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी अपूर्व देवगन ने लांच किया।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर,संयोजक देवता उप-समिति शिवरात्रि मेला एवं एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मंडी हरीश शर्मा,जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक,चित्रकार राजेश कुमार इस मौके पर उपस्थित रहे।शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी द्वारा राजदेवता श्रीमाधोराय की ओर से शिवरात्रि मेला में आने वाले 216 देवी-देवताओं देवताओं को न्यूंदरा यानी निमंत्रण देने जा रही है।निमंत्रण पत्र तैयार करने में मंडी कलम को पुनर्जीवित करने वाले प्रसिद्ध चित्रकार राजेश कुमार,जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक,सहायक उपायुक्त कुलदीप सिंह पटियाल, उपायुक्त कार्यालय के विजय,राजेश और सुरेश,वरिष्ठ नागरिक विनोद वहल,अनिल शर्मा और जगदीश कपूर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मुख्यतः देवी-देवताओं का मेला है।आम सभा में यह निर्णय लिया गया था कि देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र अच्छे से बनाया जाए ताकि उस न्यौते की अच्छी शोभा हो। उसी को ध्यान में रखकर मंडयाली बोली और मंडी कलम का इस्तेमाल कर बहुत ही सुन्दर न्यूंदरा(निमंत्रण-पत्र) तैयार किया है।

निमंत्रण पत्र में दिखेगा राजसी ठाठ बाट:

डीसी मंडी ने बताया कि देवी-देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र के माध्यम से राजा सिद्धसेन के समय 16वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक प्रचलित मंडी कलम के प्रारूप और स्वरूप को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया गया है। निमंत्रण पत्र में उस दौर के राजसी ठाठ बाट को दिखाने का प्रयास किया गया है।निमंत्रण पत्र में लाल,हरा,नीला,पीला और सुनहरे रंगों से सजी इसकी कलर थीम मंडी कलम को दर्शाती है।

ठेठ मंडयाली भाषा में कार्ड किया तैयार

निमंत्रण पत्र में मंडी नगर की ठेठ मंडयाली भाषा का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है।कार्ड को रॉयल रूप देने के लिए इसमें 250 जी.एस.एम का पेपर, लिफिंग तकनीक इस्तेमाल की गई है।

निमंत्रण पत्र में मंडयाली में लिखा गए हैं शब्द:

एस्स साल 15 फागण सम्मत 2081 से 22 फागण 2081 ;25 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तका मण्डी सैहरा अंतर्राष्ट्रीय सिवरात्रि महोत्सव मनाणा लाईरा।तुस्सा सभी के हाथ जोड़ी के अरज हई कि मेले मंझा पुराणे रीति रवाजानुसार आईके सोभा बधाणी होर तुस्सा रे दरसन कठ्ठे आईरे सभ्ज्ञी जातरूआं जो आपणा आसीरवाद देणा।श्री 108 माधोराय जी हरसाल तस्सारे दरसन करीके आसे सभी सुखी रैहें।ऐस्सा साला भी सिवरात्रि मेले मंझा आओणे री किरपा होर आसा सभी परा आपणी किरपा दरिस्टी रखणी।

निमंत्रण पत्र के चित्रों में भगवान शिव और माता पार्वती के ब्याह का किया गया चित्रण- राजेश कुमार

राजेश कुमार ने बताया कि निमंत्रण पत्र के चित्रों में भगवान शिव और माता पार्वती के ब्याह का सीधे सादे रंग से चित्रण किया गया है जो सादगी को दर्शाता है और साथ में देवी देवता खडे अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।बीच में शिव के वाहन नंदी व पार्वती के वाहन चीता इकट्ठे दिखाया गया है जो आपस में प्रेम से रहना दर्शाता है।बीच में भाग में त्रिलोकी नाथ हृदय में आदि भवानी को बिठाया है जो प्रेम का संदेश दर्शा रहे है।सुनहरी लाइन राजसी प्रतीक दिखाई गई है।निमंत्रण पत्र में मण्डी कलम में होने वाले प्रसिद्ध रंग संयोजन मंडी की भौगोलिक स्थिति बताता है और यहाँ की संस्कृति दर्शाता है जैसे बैकग्राउंड में गहरा हरा रंग रंग मण्डी की चारों ओर की हरियाली को दर्शाता है और लाल रंग यहां अध्यात्मिक शक्ति व विश्वास को दर्शाता है।

TAGGED: Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika February 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पैकेज के नाम पर मनाली में सैलानी हो रहे ठगी का शिकार…SDM से मिलने पहुंचे 2 पंचायतों के सैकड़ों लोग
Next Article पंचायत प्रतिनिधियों की मांग..पंडोह बाजार में ब्यास नदी के किनारे जल्द लगाई जाए सुरक्षा दीवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?