By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

आपदा में बेसहारा हुए 14 परिवारों का सहारा बने आईपीएस भगत सिंह ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/07/22 at 2:43 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पंडोह में बीती 9 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के कारण सैंकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। घरों में पानी के साथ भारी मात्रा में सिल्ट और गाद भर गई थी, जिसके कारण वहां पर रहना किसी भी सूरत में संभव नहीं था। ऐसे दौर में बहुत से लोगों ने एक-दूसरे की मदद की और प्रभावितों को अपने घरों में पनाह दी। लेकिन जो प्रवासी लोग थे उन्हें कहीं पर भी शरण नहीं मिल रही थी। ऐसे में थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने इनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

थर्ड बटालियन में किया 14 परिवारों के 50 लोगों के रहने-खाने का इंतजाम

भगत सिंह ठाकुर ने 14 प्रवासी परिवारों के 50 प्रभावितों को न सिर्फ बटालियन परिसर में पनाह दी बल्कि इनके तीन समय में भोजन और रहने की उचित व्यवस्था भी की। एक सप्ताह से भी अधिक समय तक यह प्रभावित प्रवासी थर्ड बटालियन पंडोह में ही रहे और यहीं पर इनकी खूब सेवा पुलिस जवानों द्वारा की गई। समय के साथ-साथ जैसे-जैसे पंडोह बाजार में सफाई होती गई वैसे-वैसे यह प्रभावित वापिस अपने घरौंदो की तरफ लौट गए। आज भी दो परिवारों के 9 लोग यहीं पर शरण लिए हुए हैं। इन सभी प्रभावित प्रवासियों ने उनकी मदद करने के लिए थर्ड बटालियन की पूरी टीम का आभार जताया है। प्रवासियों ने कहा कि उन्हें घर जैसा माहौल मिला और इस बात का अहसास नहीं होने दिया गया कि वो किसी दूसरे राज्य से हैं। इसके अलावा आपदा के समय में 10 टूरिस्टों के लिए भी कमाडेंट की तरफ से भोजना की व्यवस्था की गई थी। कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर और उनकी बटालियन द्वारा किए गए कार्यों की डीजीपी संजय कुंडू ने भी जमकर तारीफ की है।

हमने आदेशों का पालन करके सिर्फ जनसेवा की

थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की तरफ से आपदा के समय प्रभावितों की हर संभव मदद करने के आदेश थे। ऐसे में पूरी पुलिस फोर्स ने अपने स्तर पर लोगों की यथासंभव मदद की है। पंडोह में बाढ़ के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ। ऐसे में हमें भी 50 के करीब प्रभावितों की सेवा करने का सौभाग्य मिला। बटालियन के सभी जवानों ने प्रभावितों को अपने परिवार की तरह रखा और उनकी पूरी सेवा की। इसके लिए सभी जवान बधाई के पात्र है। भविष्य में भी थर्ड बटालियन लोगों की सेवा में पूरी तरह से तत्पर रहेगी।

भगत सिंह ठाकुर और उनकी टीम बधाई की पात्र

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि आपदा के समय दूसरों की मदद करने जैसे पुनीत कार्य के लिए थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। हिमाचल पुलिस ने इस आपदा के समय में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई है। जवानों के योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता।

TAGGED: Mandi IPS bhagat singh
Chandrika July 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?