संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में भारी बारिश के चलते आई आपदा से करोड़ों का नुकसान हैं। इस आपदा के बीच केंद्र सरकार से मिली राहत राशि का सच छुपाने को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला+वर होती नजर आ रही हैं। भाजपा की ओर से लगातार बयान बाजी इस बारे में की जा रही हैं और लगातार आरोप भी कांग्रेस पर लगाए जा रहे हैं। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा की विपक्ष सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। यह वक्त राजनीति का नहीं है बल्कि भाजपा नेताओं को भी उनके साथ दिल्ली चलकर पहली राहत राशि की किस्त के लिए केंद्र सरकार के पास चलना चाहिए ताकि प्रदेश को राहत मिल सके।
वहीं शनिवार को शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड्ड में बाढ़ के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां बादल फटने से एक ढाबा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। आज सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया हैं।
बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आंशका हैं। इसका आंकलन किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि ढाबे के ढह जाने से इसके मलबे में एक परिवार के तीन लोग लापता हो गए हैं। इनकी तलाश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। मनाली में लापता हुए नौ सेना के जवानों के सवाल पर उन्होंने कहा की जो श+व मलबे से निकाले जा रहे हैं उनकी शिनाख्त की जा रही हैं।
वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं । राज्य में भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के अलर्ट पर कहा कि कि सरकार ने अलर्ट को लेकर प्रसाशन को भी अलर्ट पर रखा हैं।
