नाहन : देवेंद्र कुमार – जिला सिरमौर में पिछले लगभग 16 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण नाहन रेणुका जी एमडीआर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से पिछले 8 घंटों से बंद है।
जिला मुख्यालय नाहन को जोड़ने वाले अधिकतर सड़क मार्ग बाधित हो गए है। वंही जिला मुख्यालय नाहन श्री रेणुकाजी को जोड़ने वाला एमडीआर मार्ग पर नेहली, धीड़ा और खादरी के पास भारी बारिश से सड़क मार्ग सहित पूरा क्षेत्र बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला के रेणुकाजी ददाहू में प्रदेश में सर्वाधिक 195 एमएम बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। उधर जिला की गिरी, जलाल, मारकंडा इत्यादि उफान पर है। जलाल नदी के रौद्र रूप से जबरदस्त भूमि कटाव होने से खदाल क्षेत्र में मंदिर एरिया तक पानी घुस गया है।
