बीबीएन : जगत सिंह – उपमंडल नालागढ़ के तहत बीती रात हुई तेज बारिश ने एक बार फिर गरीब परिवारों पर जमकर कहर ढाया है। मामला मलैंहनी पंचायत का है, जहां पर बीती रात तेज बारिश के कारण पहले भूस्खलन हुआ और मलबा दो गरीब परिवारों के मकानों पर आ गया । जिसके कारण दो मकानों की छतें टूट गई, जिसके चलते गरीब परिवारों का घर का सामान खराब हो गया। घर के भीतर सो रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई है ।
फिलहाल इस भूस्खलन की वजह से किसी को जाने नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित दो परिवारों के मकान की छत टूट गई है और दीवारें भी टूट कर सामान के ऊपर गिर गई है । जिसके चलते दोनों ही परिवारों को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है । फिलहाल पीड़ित परिवारों की ओर से सरकार और प्रशासन से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की गुहार लगाई जा रही है ।
