संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): ज्वाली विधानसभा में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से शहीद सुरेन्द्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में मेगा मॉकड्रिल करवाई गई। आईटीआई में भूकंप होने की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो एसडीएम वचित्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार तारा चंद सहित अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ विभाग,बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौका पर पहुंच गए।
फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ के कर्मियों ने आईटीआई भवन के अंदर फंसे सात बच्चों को बाहर निकाला जिसमें से तीन को गंभीर अवस्था के कारण सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के जरिए भेजा गया जबकि चार अन्य का मौका पर ही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया गया। बिजली विभाग ने मौका पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन काटा ओर जल शक्ति विभाग ने अस्थाई नलके लगाकर पानी का प्रावधान किया।
एसडीएम ज्वाली विचित्र सिंह ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल करवाई गई है जिसमें बच्चों को भूकंप से बचाव, बाढ़, भूस्खलन आने पर बचाव तथा आग लगने पर बचाव के तरीके बताए गए।
