By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जगत सिंह नेगी बोले केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी और छोटे राज्यों के लिए हो अलग से प्रावधान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जगत सिंह नेगी बोले केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी और छोटे राज्यों के लिए हो अलग से प्रावधान
himachalpolitical

जगत सिंह नेगी बोले केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी और छोटे राज्यों के लिए हो अलग से प्रावधान

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/31 at 7:44 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-केंद्रीय बजट से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल जैसे राज्यों के लिए बजट में अलग से प्रावधान करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे राज्यों के लिए बजट में अलग से प्रावधान होना चाहिए.जगत सिंह नेगी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर आपदा के समय हिमाचल के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया.साथ ही जगत सिंह नेगी ने प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

केंद्रीय बजट को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य और छोटे राज्यों के लिए अलग से प्रावधान होना चाहिए.उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों से लगातार RDG की ग्रांट घटती जा रही है.इसके कारण छोटा राज्य जहां उद्योग और आय के अधिक स्रोत नहीं है को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. राजस्व मंत्री ने कहा कि आपदा के समय भी हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव किया गया.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी भी आस लगाए बैठी है कि आपदा में हुए नुकसान के लिए प्रदेश को अलग से पैकेज मिले.

प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व डबल इंजन सरकार जिम्मेदार

हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भूल गई है कि प्रदेश में उनकी डबल इंजन की सरकार थी.वह प्रदेश पर 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़कर गए.भाजपा के लोग वर्तमान सरकार पर 30 हज़ार करोड़ का कर्ज़ लेने की बात कह रहे हैं.इसे स्पष्ट होता है कि वह प्रदेश पर 75 हज़ार करोड़ का कर्ज छोड़ कर गए.इस दौरान जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी मगर जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक करने का मौका गंवा दिया.इसकी विपरीत आज प्रदेश की जो वित्तीय स्थिति है,उसके लिए पूर्व जयराम सरकार जिम्मेदार है.

वहीं जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मल्लिकार्जुन खरगे पर हमले पर जवाबी पलटवार किया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर न जाने किस सनातन की बात कर रहे हैं.वह पहले सनातन की परिभाषा बताएं.जगत सिंह नेगी ने कहा कि सनातन का ठेका केवल भाजपा के पास नहीं है.उन्होंने कहा कि वह भी सनातनी है और सनातन को जानते हैं.उन्होंने कहा कि केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म का प्रयोग करना किसी सनातनी का काम नहीं है.

TAGGED: Shimla treasure minister Jagat singh negi
Chandrika January 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सहित गांधी नेहरू परिवार पर साधा निशाना
Next Article हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ग्वालियर में दिखाएगी अपना दम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?