Shimla, 15 August- जय माँ कामना टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन, क्रॉसिंग शिमला ने 79वां स्वतंत्रता दिवस जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया। यूनियन के प्रधान सनी कंवर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सनी कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और देश की एकता, अखंडता व विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने यूनियन सदस्यों से समाज सेवा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया।कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। राष्ट्रगान के बाद मिठाइयां वितरित की गईं और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
