Hamirpur, Arvind-हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की।
ध्वजारोहण के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।इस मौके पर विधायक सुरेश कुमार, विधायक रंजीत राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, उपायुक्त अमरजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।अपने संबोधन में विनय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष पैकेजों की घोषणा की गई है।उन्होंने बताया कि प्रदेश को 2032 तक देश के समृद्ध राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हरित राज्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ई-व्हीकल परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार के ठोस प्रयासों से इस वर्ष अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
