नालागढ़:जगत सिंह(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नालागढ़ के एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री पर तंज कसते नजर आए.उन्होंने कहा कि वह कुछ भी कभी भी कहीं भी बोलते रहते हैं और उपमुख्यमंत्री की एक बहुत बड़ी पीड़ा दिल में दबी हुई है कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहते थे लेकिन ज्यादा बोलने की वजह से वह पीछे रह गए और सुखविंदर सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कोई भी विकास नहीं कर रही है जिसके चलते लोगों की नजरों में सरकार गिर चुकी है।
तीन विधानसभा क्षेत्र में होगी भाजपा की जीत
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों का दौर काफी लंबा चलने वाला है.उन्होंने कहा कि सीपीएस को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है और इन छह सीपीएसो की भी सदस्यता विधानसभा से रद्द हो सकती है.उन्होंने कहा की यह दौर उपचुनावों का लंबा चलने वाला है.जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की जमीन नीचे से पूरी तरह से खिसक चुकी है और टेक्निकल ग्राउंड में सत्ता में तो है,लेकिन नैतिक अधिकार सत्ता में रहने का खो चुकी है.जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और जैसे ही वह जीतेगी तो उसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का सफाया हो जाएगा और यह कांग्रेस का हाल उनकी वजह से नहीं बल्कि कांग्रेस की अपनी वजह से होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहुत सारे विधायक कांग्रेस के नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं.प्रदेश में कांग्रेस सरकार की तानाशाही थी और इसलिए विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ा.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पूर्व विधायकों के फैसले से विचलित हो चुके हैं।
