शिमला (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनावों के रिजल्ट से पहले कई किस्से देखने-सुनने को मिल रहे हैं। ऐसा ही कुछ दृश्य रविवार को देखा गया, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए एक साथ बैठे नजर आए।
दोनों नेताओं ने एक सीट पर ही सफर किया। इस दौरान सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सोशल मीडिया में इसको लेकर कई तरह की टिप्पणियां भी की गईं। दोनों ने ही आसमान में सफर के दौरान अपनी-अपनी सरकारें बनाने के दावे पेश किए। जयराम ने हसंते हुए कहा कि भाजपा सरकार बना रही है।
