शिमला,7 जनवरी (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है.उन्होंने कहा कि रेलवे के जम्मू डिवीजन बनने से हिमाचल प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।इससे पठानकोट से जोगिन्दर नगर ब्लॉक को फायदा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी रेलवे के विस्तारीकरण को केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है।हर साल के बजट में हिमाचल के रेलवे के विस्तारीकरण के पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछला एक दशक भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक ट्रांसफॉर्मेशन का रहा है।रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुआयामी परिवर्तन आया है।
