By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के बयान पर जयराम ठाकुर ने दिया ये जवाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के बयान पर जयराम ठाकुर ने दिया ये जवाब
himachalpolitical

कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के बयान पर जयराम ठाकुर ने दिया ये जवाब

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/04 at 10:10 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला से संबंध रखने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आज मंडी में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जबाव में जयराम ठाकुर ने कहा कि जो चुनाव लड़ने का इच्छुक होता है वही इस तरह का बयान देता है। वैसे भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताने का अधिकार सभी को है लेकिन टिकट किसे देना, किसे नहीं और किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारना है यह सब पार्टी हाईकमांड तय करता है। यह सब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही निर्भर करता है कि उन्होंने किसे कहां से टिकट देना है। इसपर किसी को भी टिका टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है और झूठ बोलकर ही सरकार भी चला रहे हैं। इस झूठ का आने वाले लोकसभा चुनावों में पटाक्षेप होने वाला है। महिलाओं के साथ 1500 का जो झूठा वादा किया था उसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलने पर कांग्रेस पार्टी को महिला शक्ति का श्राप लगेगा। चुनावों में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है और महिलाएं कांग्रेस के झूठ को भली भांति जान चुकी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें उनका हक दिलाने की दिशा में कार्य किया है। आज लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल पाया है।

TAGGED: Mandi BJP Mahila morcha
Chandrika November 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमकेयर से चयनित परिवार आयुष्मान योजना में शामिल..5 लख रुपए तक का मिलता है हेल्थ कवर
Next Article सोलन में जिला कल्याण समिति की बैठक में बोले धनीराम शांडिल.. जमीनी स्तर तक अधिकारी करें काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?