अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जय राम ठाकुर विपक्ष के नेता है ओर चुनावों के मद्देनजर उनको कुछ न कुछ बोलना पड़ता हैं लेकिन उनके ब्यान हमें विचलित नहीं कर सकते ओर जब तक वे सत्ता में हैं वे जनता की सेवा करते रहेंगे ओर सत्ता सुक्खू के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह हमीरपुर ने शनिवार को हमीरपुर जिला में करोडों रूपए की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सलासी में जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय ओर पेयजल योजना हमीरपुर के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद वह मसियाणा चौक पर कुडिहार.मसियाणा सडक़ के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास और खटवीं में सुक्कर खड्ड पर बने पुल का लोकार्पण किया। इसके बाद हमीरपुर में बीडीओ कार्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय न्यायधिकरण का उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर जिला में शनिवार को जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय के शिलान्यास के साथ ही जिला हमीरपुर को तीन बड़े कार्यालय समर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमीरपुर जिला में करोडों रूपए की लागत से विभिन्न भवनों और पुलों का शिलान्यास किया जा रहा हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात न्यायलय की ओर से राहत न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह न्यायलय का फैसला हैं, इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन वे मानते हैं कि राहुल गांधी ने इस तरह से कुछ नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चे मन से देश और समाज की सेवा करते हैै ओर जहां भी उन्हें कुछ गलत लगता है वे लोगों के लिए आवाज उठाते हैं। उन्होंने देश की एकता व अखंडता ओर भाई चारे के उद्देश्य से ही भारत जोड़ो यात्रा की थी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी हमें सरकार बनाए हुए 6 महीने हुए हैं और हमने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लालफीता शाही ओर अफसर शाही का कम किया हैं। उन्होंने कहा कि ओपीएस लागु करके हमने जता दिया कि हम कर्मचारी हितैषी हैं।
