By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर जमकर बरसे कांग्रेस सरकार पर बोले – अनियमितताओं की जांच करे सरकार, बंद करने की साजिश न रचे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर जमकर बरसे कांग्रेस सरकार पर बोले – अनियमितताओं की जांच करे सरकार, बंद करने की साजिश न रचे
himachalpolitical

जयराम ठाकुर जमकर बरसे कांग्रेस सरकार पर बोले – अनियमितताओं की जांच करे सरकार, बंद करने की साजिश न रचे

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2023/04/10 at 11:13 PM
Share

मंडी : धर्मवीर- सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की भर्तियों में यदि कोई अनियमितता हुई है तो सरकार एफआईआर दर्ज करके उसकी जांच करे। लेकिन अनियमितताओं का हवाला देकर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश रचना बंद करे। यह बातें सोमवार को जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि मैरिट के आधार पर यदि किसी एबीवीपी के पूर्व में कार्यकर्ता रहे व्यक्ति को नौकरी मिली है तो इसमें अनियमितता किस बात की और क्या ऐसा प्रावधान है कि किसी दल विशेष के साथ जुड़े व्यक्ति को नौकरी नहीं दी जा सकती। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मंडी जिला से कांग्रेस के चुने गए इकलौते विधायक आज अपने ही जिला में खुली यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश रच रहे हैं जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में तैनात सारे स्टाफ को वापिस शिमला बुला लिया है। आज यह यूनिवर्सिटी पूरी तरह से हैडलैस कर दी गई है। आने वाली 17 तारीख से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और ऐसे में 5 जिलों के 126 कॉलेजों के 35 हजार से अधिक बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है। सरकार को चाहिए कि यहां पर स्टाफ की तैनाती की जाए ताकि बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद मंडी जिला के लोगों को यह उम्मीद थी कि कांग्रेस की सरकार यूनिवर्सिटी के कार्य को आगे बढ़ाएगी। पूर्व सरकार में इसके लिए जमीन तक चिन्हित कर ली गई थी लेकिन मौजूदा सरकार इस यूनिवर्सिटी का गला घोंटने पर तुली हुई है। मंडी के लोग इस बात को कतई बर्दाशत नहीं करेंगे और यदि यही रवैया रहा तो फिर आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल सुनने रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक ही चीज सुख आश्रय योजना आनंद ले रहे हैं । उन्होंने कहा कि वे इस योजना के खिलाफ नहीं है लेकिन सीएम सुक्खु केंद्र योजनाओं का नाम बदलकर केंद्र सरकार की योजनाओं को कॉपी पेस्ट करने में ही लगे हुए हैं।

कांग्रेस के हारे हुए नेता डाल रहे नाटियांः

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व करसोग बीजेपी विधायक दीपराज के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर बीजेपी के विधायकों को अपमानित किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस के हारे हुए नेता कोई नेता नाटी डाल रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली सरकार हेलीकॉप्टर में घूमने को तैयारः

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर जगह जनता के बीच जाकर आर्थिक तंगी का रोना रो रही है लेकिन आर्थिक तंगी का रोना रोने वाली है सरकार हेलीकॉप्टर में घूमने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार दो हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में है। उनकी सरकार ने प्रतिवर्ष 4 हजार करोड़ ऋण लिया था। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 3 महीने में ही 6 हजार करोड़ ले चुकी है।

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर भी घेरा प्रदेश सरकार कोः

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पेश की गई एसआई सर्वे रिपोर्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि एसआई रिपोर्ट में प्रस्तावित एयरपोर्ट की साइट को बदलने की कोशिश की जा रही है। जबकि इस एयरपोर्ट के लिए 10 करोड से ज्यादा प्रदेश सरकार खर्च कर चुकी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को उचित लगता है तो वह दूसरी जगह भी एयरपोर्ट बना सकती है। दूसरी जगह एयरपोर्ट बनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मंडी में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर रहेगा।

TAGGED: Mandi former CM Jai Ram thakur
Chandrika April 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसान आंदोलन के दौरान नालागढ़ के किसानों पर दर्ज हुए मामले नहीं हुए रद्द
Next Article केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने चांगो गांव ओर हाँगरंग वैली में ज़मीन पर बैठकर सुनी ग्रमीणों की समस्याएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?