अनिल शर्मा, किन्नौर:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ज़िला के हाँगरंग वैली के नाको, चांगो, समेत पूह गांव का दो दिवसीय दौरा चल रहा हैं। सोमवार को उन्होंने चांगो गांवमें हाँगरंग वैली के तहत आने वाले 8 ग्रामीण इलाकों की समस्याए सुनी लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ की केंद्रीय मंत्री को जनता की आवाज सुनने को अर्श से फर्श पर बैठना पड़ा।
दरसल चांगो गांव मे सुमरा, चांगो, शलखर, नाको, हांगो, चुलिंग, लियो, मलिंगगांव के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए चांगो गांव के मध्य सरकारी स्कूल मे बने मंच पर चढ़ ही रहे थे कि अचानक जनता ने मंच पर चढ़ते ही समस्याओं का अंबार लगा दिया तो मंत्री मंच छोड़कर सीधे ज़मीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने लगे।
इस दौरान हाँगरंग घाटी के लोगों ने सर्दियों मे पीने के पानी की समस्या, कच्चे सड़क, बिजली गुल होने की शिकायत मंत्री को सुनाई और क्षेत्र के अस्पतालों व अन्य कार्यालयों मे रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग भी उनके समक्ष रखी तो ऐसे मे मंत्री ने इन सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों समेत मंत्रीगण को जनता ने अर्श से फर्श पर बैठकर समस्याएं ओर अपनी मांगों के बारे में बताया।
