By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कर्मचारियों की पेंशन को लेकर जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कर्मचारियों की पेंशन को लेकर जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप
himachalpolitical

कर्मचारियों की पेंशन को लेकर जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/29 at 4:20 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ओपीएस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनावों के बाद ओपीएस की राशि में बड़ी कटौती करने जा रही है।कर्मचारियों को अभी रिटायरमेंट पर मिलने वाली सैलरी का 50 परसेंट पेंशन के रूप में मिलता है, लेकिन अब सरकार सिर्फ 30 परसेंट देने पर मुहर लगाने वाली है। इस संदर्भ में फाइल बनकर तैयार हो चुकी है और यह फाइल चीफ सेक्रेटरी के पास पहुंच भी गई है। कैबिनेट मीटिंग के लिए इस फाइल को एजेंडे में शामिल भी कर दिया गया है। चुनावों के बाद जो पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी उसमें इसपर मुहर लग जाएगी।

अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर 30 परसेंट की पेंशन देनी है तो फिर ओपीएस और एनपीएस में क्या अंतर रह जाएगा। प्रदेश सरकार न अभी तक कर्मचारियों को डीए दे पाई है और न ही एरियर। उल्टा पेंशन में भी कटौती करने जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि कर्मचारी इस बात को लेकर सचेत हो जाएं कि लोकसभा चुनावों के बाद उनके साथ बड़ा अन्याय होने वाला है। जयराम ठाकुर से उनकी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद ओपीएस बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा कभी बदले की भावना से काम नहीं करती है। कांग्रेस ने बदले की भावना से काम करते हुए पूर्व सरकार के समय में खोले गए एक हजार संस्थानों को बंद किया है।जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू द्वारा 55 लाख की राशि मिलने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी कोरा झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि यह राशि कहां मिली, किसकी थी और सबसे बड़ी बात कि क्या इसे पुलिस के हवाले किया गया, या कोई मामला दर्ज करवाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ नेता विशेष को टारगेट करने के लिए उन्होंने भारी सभा में यह झूठ बोल दिया कि फलां नेता के 55 लाख रूपए मिले हैं जबकि हकीकत में न तो कोई धनराशि मिली है और न ही कोई मामला दर्ज हुआ है। रोजाना बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ बोलना ही सीएम सुक्खू की आदत बन गई है।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika May 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पुलिस अधिकारी को 6 साल की लड़ाई के बाद रिटायरमेंट से तीन दिन पहले मिली प्रमोशन
Next Article बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले…जनता मांग रही हिसाब, कांग्रेस कर रही नौटंकी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?