By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुंदरनगर में बेकाबू आल्टो कार चालक ने रौंदे प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > सुंदरनगर में बेकाबू आल्टो कार चालक ने रौंदे प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चे
Accidenthimachal

सुंदरनगर में बेकाबू आल्टो कार चालक ने रौंदे प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चे

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/23 at 12:09 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -मंडी जिला के सुंदरनगर में एक बेकाबू आल्टो कार द्वारा प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को रौंदने का मामला सामने आया है। मामले में गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया है। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा हादसे के समय कार चालक द्वारा नशे का करने का अंदेशा जताया है।

आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सोमवार देर शाम ग्राम पंचायत कलौहड़ के धनेश्वरी व रोपा गांव के समीप एक बेकाबू आल्टो कार ने प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बच्चों की शिनाख्त सत्यम (8), अनुपमा (10) और दुर्गा (12) के तौर पर हुई है। हादसे के समय कार को जाभी राम पुत्र शिवराम गांव धरोट डाकघर बरौहकड़ी तहसील निहरी जिला मंडी चला रहा था। हादसे में तीनों बच्चों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरो ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जा रहा है। पुलिस थाना सुंदरनगर द्वारा कार के आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की मामले की पुष्टि

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। कार चालक का मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि घायल बच्चों का ईलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।

TAGGED: Mandi car accident
Chandrika May 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article IIT मंडी में बोले जयराम ठाकुर…विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा पीएम का स्वागत
Next Article हिमाचल प्रदेश जूड़ो चैंपियनशिप में नूरपुर ब्लॉक के देवभराडी गांव से दो छात्रों ने जीते मेडल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?