By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले जयराम ठाकुर… अबकी बार भी बनाए भाजपा सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले जयराम ठाकुर… अबकी बार भी बनाए भाजपा सरकार
himachalpolitical

त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले जयराम ठाकुर… अबकी बार भी बनाए भाजपा सरकार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/07 at 8:01 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फागू में त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव मे भाजपा को तीसरी बार जिताने का आवाहन किया, वहीं पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कश्मीर से कन्याकुमारी, कटक से अटक तक देश के लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उनके द्वारा देश के विकास को गति देने के लिए लाखों करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन से जुड़ी ख़बरें नज़र आती है। उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था जब देश में थी यूपीए नीत कांग्रेस की सरकार थी।देश के अख़बार से लेकर हर प्रकार के समाचार माध्यमों में सिर्फ़ कांग्रेस के नेताओं के, सरकार में शामिल मंत्रियों के लाखों करोड़ के घोटालों की ख़बरें ही मीडिया की सुर्खियां बना करती थी।आज देश के हालात बदल गए हैं, आज देश में इंजीनियरिंग की नायाब इंफ्रास्ट्रक्चर के लोकार्पण और शिलान्यास की ख़बरें ही समाचार पत्रों में नज़र आ रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यही कारण है कि आज देश के लोग सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रहे हैं ।जयराम ठाकुर ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भी सेवा का मौक़ा मिलना चाहिए।

डॉक्टर के मसले को हल निकाले सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर नाकाम हो चुकी है।जनहित इस सरकार की प्राथमिकता है ही नहीं। 3 महीने से ज़्यादा समय हो गया है डॉक्टर अपनी माँग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बातों पर ध्यान ही नहीं दे रही है। जिसके कारण ऐसी परिस्थिति बन गई है कि अब डॉक्टर अपने काम का पूर्ण तरीक़े से बहिष्कार कर रहे हैं। सरकार और डॉक्टरों की इस लड़ाई में आम जनता पिस रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की उपेक्षा विपक्ष को स्वीकार नहीं है,सरकार चाहे जो भी रास्ता निकाले लेकिन प्रदेश के आम लोगों को, इलाज के लिए अस्पताल पहुँचे लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सरकार जल्दी से जल्दी इस समस्या का हल निकाले।

श्री चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ में 25 करोड़ रूपए के उद्धघाटन के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार

चिंतपूर्णी धाम को प्रसाद योजना में शामिल कर वहां पर 25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत श्री चिंतपूर्णी देवी मंदिर परिसर के विकास के प्रथम चरण में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें प्रमुख तौर पर कीर्तन हॉल, प्रसाद वितरण कक्ष, 38 दुकान, फूड कोर्ट, नियंत्रण कक्ष, श्रद्धालु प्रतीक्षा कक्ष, सुरक्षा जांच कक्ष, आपातकालीन एवं प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, पेयजल सुविधा इत्यादि तथा लिफ्ट और रैंप जैसी बाधा मुक्त आवाजाही की सुविधाएं, वीवीआईपी के लिए अलग गलियारा, रोपवे, आगंतुकों के लिए प्रवेश और विकास द्वार इत्यादि सुविधा विकसित की जाएगी।

TAGGED: Shimla BJP Tridev and Panch Parmeshwar conference.
Chandrika March 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article JOA-IT भर्ती परिणाम को कैबिनेट सब कमेटी की मंजूरी….कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला
Next Article राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लोकसभा चुनावों में चारों सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?