Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश में कई हिस्सों में आज भी जमकर बारिश हो रही है।बीते दिन शिमला,मंडी, चंबा,कुल्लू सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई.वहीं शुक्रवार सुबह भी राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में बारिश ओलावृष्टि हुई है।शिमला शहर में आधे घण्टे तक जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई।बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने से लोगों को अप्रैल में ही तपन महसूस होने लगी थी।बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।
मौसम विभाग शिमला की ओर से आज प्रदेश के आठ जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलाे और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगले 6-8 घंटों में बिलासपुर,हमीरपुर,सिरमौर,सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया बारिश,अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि प्रदेश में बीते दिन कई समय बारिश और ओलावृष्टि हुई है,सबसे ज्यादा बारिश मंडी में दर्ज की गई है.इसके अलावा शिमला चंबा कुल्लू में भी बारिश हुई है.उन्होंने कहा कि आज भी सुबह से कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है और आज प्रदेश के कई हिस्सों में अधड चलने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज चंबा,कांगड़ा,कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर बर्फबारी और मंडी,शिमला,सिरमौर, सोलन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति,चंबा,कुल्लू और कांगड़ा जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।उन्होंने कहा कि बारिश होने से प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
