संजु चौधरी, शिमला(TSN): जल रक्षक संघ ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कि। संघ ने सरकारी आवास ओक ओवर में ही मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। संघ का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं। अगर अब इनकी सुनवाई नहीं होती है तो विधानसभा के मानसून सत्र में वह परिवार सहित धरने पर बैठेंगे।
जल रक्षक संघ के अध्यक्ष ज्वालु राम ने कहा कि संघ की मांग हैं कि उनके अनुबंध का समय 12 साल से घटाया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें अनुबंध पर लाया जाए। उन्हें 45सौ मानदेय दिया जाता है वह काफी कम हैं। उससे परिवार का पालन पोषण करना संभव नहीं है, इसे बढ़ाकर 9300 किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आगामी कैबिनेट बैठक में उनकी मांगो पर फैसला नहीं होता है तो विधानसभा के मानसून सत्र का परिवार सहित घेराव करेंगे।
