संजु चौधरी,शिमला (TSN): हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन अपने चरम पर है, तो सेब बागवानी को लेकर राजनीति भी भरपूर हो रही हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में बागवान की ओर से सेब नाले में बहाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बागवान पर एक लाख का जुर्माना लगने के बाद इस पर सरकार चारों ओर से घिर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे राजनीति से प्रभावित काम बताया और कहा की कार्रवाई नियमों के तहत की गई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से पहले भी कहा गया था की यह पूरा मामला राजनीतिक मंशा के तहत किया गया था। उन्होंने कहा कि जो सेब बहाया गया वह पूरी तरह से सड़ चुका था। उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई नियमों के तहत की गई हैं। उन्हें पहले नोटिस दिया गया जिसके बाद बागवान पर कार्रवाई की गई।
बता दें कि पॉल्यूशन बोर्ड ने बागवान को सेब नाले बहने पर एक लाख का जुर्माना थमा दिया,जिसकी प्रतिक्रिया में पहले भाजपा ने इस पर सरकार का विरोध जताया और सरकार को सेब बागवानी विरोधी सरकार बता दिया। तो इसके बाद संयुक्त किसान मंच ने भी इस पर विरोध जताते हुए फैसला वापस होने की मांग की, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
9 व 10 सितंबर को दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री, जी 20 सम्मेलन में लेंगे भाग
वहीं आगामी 9 और 10 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाएंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे और इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी20 सम्मेलन का आयोजन करना देश के लिए गर्व की बात हैं।
