संजीव महाजन , नूरपुर | जल शक्ति विभाग ने भारी बारिश की वजह से उपमंडल नूरपुर हुए नुक्सान की जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग चीफ दीपक गर्म ने नूरपुर में की प्रेसवार्ता भारी बारिश की वजह से प्रदेश भर में भारी नुक्सान हुआ है जिसमें पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग व विधुत विभाग तथा आमजन को भारी नुक्सान हुआ है इसी भारी की वजह से नूरपुर में जल शक्ति विभाग की भूस्खलन होने से कई जगहों पर पाइपें टूट जाने से पानी की समास्या हो गई खास कर नूरपुर में पिछले कुछ दिनों से भूस्खलन होने से पाइपें टूट जाने से सप्लाई फेल होने पर नूरपुर में दो सप्ताह पानी की सप्लाई हो पाई उसको लेकर जल शक्ति विभाग चीफ दीपक गर्ग ने प्रसेवार्ता की इस प्रेस वार्ता में एससी नूरपुर विकास बख्शी, एक्सियन अनान्द बलौरिया तथा एसडीओ महिन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।
प्रेसवार्ता के दौरान जल शक्ति विभाग चीफ दीपक गर्म ने कहा कि भारी बारिश व भूस्खलन की वजह से जल शक्ति विभाग की कई जगहों पर टूट जाने व विधुत विभाग की सप्लाई की समास्या होने पर पानी सप्लाई प्रभावित हुई है नूरपुर में दो तीन अलग अलग जगहों से पानी की सप्लाई आती है आज मैंने सभी जगहों का दौरा किया है और सभी जगहों पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा काम किया जा रहा है कुछ जगहों पर भूस्खलन से ज्यादा दिक्कत हो गई जो काफी जोखिम भरा काम था जिसे किया जा चुका है और आज पानी की सप्लाई शहर में दे दी गई है और अगर कहीं कमी रह गई होगी उसे भी जल्द बहाल किया जाएगा । मुझे पता चला है कि नूरपुर में एक युवा की मौत हो गई है हमें बहुत अफसोस है जिस तरह इस बार भारी बारिश व भूस्खलन की वजह से जल शक्ति विभाग को नुक्सान हुआ है उसको लेकर हमने मीटिंग भी की है जिसमें भविष्य में कोई ऐसा नुक्सान ना हो उसको लेकर खास चर्चा की गई है और यहां तक कि पाइपों को अलग जगह से डाल कर पानी की सप्लाई हो सके उसको लेकर भी विचार किया गया है पर इस काम को करने के लिए समय लगेगा और बजट की जरुरत भी होगी ।हम सरकार से इस काम के बात करके बजट मंजूर करवाने की कोशिश करेंगे ।
