By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश से जल शक्ति डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख का नुकसान..पेयजल योजनाएं प्रभावित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश से जल शक्ति डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख का नुकसान..पेयजल योजनाएं प्रभावित
himachalNews

बारिश से जल शक्ति डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख का नुकसान..पेयजल योजनाएं प्रभावित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/09 at 3:54 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर को अब तक की बरसात में एक करोड़ 32 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है।बारिशों की वजह से खड्ड नालों में आए फ्लड की वजह से पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।हालांकि जल शक्ति विभाग ने प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं की मरम्मत करवाने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी है।

बरसात से प्रभावित हुई 23 पेयजल योजनाएं

बरसात की बारिश से जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर की 23 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा था।कई योजनाओं के सोर्स में गंदा पानी सील्ट के साथ पहुंच गया जिस कारण मशीनरी ने काम करना बंद कर दिया। कई खड्ड नालों से पेयजल पाइपों को निकाला गया है जोकि फ्लड की वजह से कई जगहों से टूट गईं। इस कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं की मेंटेंनेंस करने के बाद पानी की आपूर्ति को बहाल कर दिया है।

बता दें कि इस बरसात विभाग को अब तक कम नुकसान पहुंचा है। यदि बात वर्ष 2023 की बरसात की करें तो उस दौरान बारिशों का क्रम काफी अधिक था जिस कारण खड्ड नालों ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। उस दौरान आईपीएच का काफी अधिक नुकसान पहुंचा था तथा क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी एक सप्ताह तक बाधित रही थी। पिछली बरसात की तबाही को देखते हुए हालांकि आईपीएच विभाग ने इस बरसात में पहले ही आपदा से निपटने के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। फील्ड में कर्मचारियों को तैनात किया गया है जोकि दिन रात अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही योजनाओं की रोजाना डिटेल उच्चाधिकारियों को प्रेषित करना सुनिश्चित किया गया है ताकि इस बात की जानकारी रहे कि योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं या नहीं। फिलहाल जल शक्ति डिवीजन हमीरपुर ने प्रभावित हुई 23 पेयजल योजनाओं की मरम्मत करवाने के बाद इनकी सेवाएं बहाल कर दी हैं।

फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

बरसात को देखते हुए जल शक्ति विभाग के फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।बरसात के सीजन में सिर्फ आपातकालीन अवकाश ही कर्मचारी को प्रदान किया जा सकता है।बरसात की बारिश से प्रभावित होने वाली पेयजल योजनाओं की मरम्मत समयबद्ध हो इसके लिए फील्ड स्टाफ की निरंतर सेवाएं ली जा रही हैं।फील्ड में तैनात स्टाफ को पेयजल योजनाओं की रोजाना की स्थिति से भी उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के निर्देश दिए गए हैं।उच्चाधिकारी रोजाना की अपडेट ले रहे हैं।

अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर ई. राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में अब तक डिवीजन को एक करोड़ 32 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।विभाग की 23 पेयजल योजनाएं फ्लड की वजह से प्रभावित हुई थी। सभी योजनाओं की मरम्मत करवाने के उपरांत पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

TAGGED: Hamirpur Jal Shakti Division
Chandrika August 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बोले…अपने चुनावी वायदों से यू-टर्न पर विधानसभा में माफी मांगे कांग्रेस
Next Article सियासी हलचल…कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कुलदीप राठौर, कई नेताओं से भी की मुलाकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?