मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल कांग्रेस का एक साल के कार्यकाल को आक्रोश रैली के रूप में मनाया गया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पड्डल मैदान ने सेरी मंच विरोध रैली भी निकाली। इस रैली में जहां जिला के सभी मंडलों के सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे।
पड्डल मैदान से शुरू की गई इस रैली में जहां कार्यकर्ताओं में शीर्ष नेताओं से पहले ही सभा स्थल पर पहुंचने की होड़ देखी गई,वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही से एम्बुलेंस पुल पर ही फंस गई। तनात कर्मियों को जब अपनी लापरवाही का एहसास हुआ तो आनन फानन में एम्बुलेंस को निकाला। जिसके बाद इस एम्बुलेंस को दूसरे रूट से भेजा गया। बता दें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पड्डल मैदान में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का स्वागत का कार्यक्रम का भी रखा था। यहीं से हो दोनों नेताओं ने आक्रोश रैली में भाग लेना था। लेकिन इन दोनों नेताओं के पड्डल मैदान में देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंचने के लिए उत्सुक दिखे।नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही पड्डल पहुँचे तो दर्जनों कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को पीछे छोड़कर सभा स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जयराम ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को समेटते हुए नजर आए। कार्यकर्ताओं की हरकत से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाराज भी दिखे।
एंबुलेंस को पीछे हटकर भेजना पड़ा महामृत्युंजय चौक से
रैली में मौजूद पदाधिकारी की हरकत में आने के बाद इन नेताओं से आगे जा रहे सभी कार्यकर्ताओं को आईटीआई चौक पर रोका गया। इसके उपरांत जैसे ही आक्रोश रैली महामृत्युंजय चौक के पास पर पहुँची तो मंडी से रेफेर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस बीच में ही फंस गई। यहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई। एक तरफ गाड़ियों व दूसरी तरफ आक्रोश रैली के कारण लगे जाम के कारण एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं बन पा रहा था।आक्रोश रैली व एम्बुलेंस के बीच जब कुछ कदमों की दूरी रह गई तो सुरक्षा व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को एम्बुलेंस को ही पीछे हटाना पड़ा। एंबुलेंस को पीछे हटाने के लिए मौके पर मौजूद सुंदर नगर विधायक राकेश जमवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वयं मोर्चा संभाला।इसके बाद एंबुलेंस को वापस महामृत्युंजय चौक से आगे भेजा गया।
