By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में 11 दिसंबर को होगी ‘जन संकल्प रैली’, सरकार पेश करेगी तीन वर्षों का रिपोर्ट कार्ड और विजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में 11 दिसंबर को होगी ‘जन संकल्प रैली’, सरकार पेश करेगी तीन वर्षों का रिपोर्ट कार्ड और विजन
himachalNews

मंडी में 11 दिसंबर को होगी ‘जन संकल्प रैली’, सरकार पेश करेगी तीन वर्षों का रिपोर्ट कार्ड और विजन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/04 at 4:16 PM
Share

Mandi, Dharamveer-:सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 11 दिसंबर को होने जा रही जन संकल्प रैली में प्रदेश सरकार अपने तीन वर्षों के कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा जनता के सामने पेश करेगी। इसके साथ ही अगले दो वर्षों में किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों का विजन भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलें लागू की हैं, जिनका लाभ आमजन तक सीधे पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में आर्थिक अनुशासन स्थापित करते हुए 26 हजार करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया है। कृषि और पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए दूध और विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल प्रदेश ने एक बार पुनः शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।आपदा प्रभावितों की सहायता को लेकर पवन ठाकुर ने कहा कि हालिया प्राकृतिक आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू की राहत और पुनर्वास नीति पूरे देश में एक मिसाल बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि जन संकल्प रैली के दौरान आपदा प्रभावितों को राहत राशि भी प्रदान की जाएगी।इस ऐतिहासिक समारोह के लिए प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता, आमजन और आपदा प्रभावित लोग मंडी पहुंचेंगे। पवन ठाकुर ने कहा कि समारोह को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली प्रदेश की राजनीतिक और विकासात्मक दिशा को नया आयाम देगी।

TAGGED: Mandi congress Jan Sankalp Rally
Chandrika December 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा प्रवक्ता के बयान पर सुमन भारती का तीखा हमला, कहा—“विपरीत परिस्थितियों में मुख्यमंत्री कर रहे बेहतरीन कार्य”
Next Article ऊना में येलो लाइन चालान को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन ने दिया आश्वासन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?